अजय देवगन ने हाल ही में वाराणसी के मशहूर काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन किया. उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना करने के समय की तस्वीर भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर की है. अजय ने फोटो के साथ कैप्शन डालते हुए लिखा है कि वो काफी समय से यहां आना चाहते थे. बता दें कि अजय की हाल में रिलीज हुई फिल्म दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
बाबा के दर्शन में लीन दिखाई दिए अजय देवगन
अजय ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो गले में माला डाले हुए फर्श पर घुटने टेक के प्रार्थना करने में लीन दिखाई दे रहे हैं. अजय के पीछे काफी सारे भक्त भी दिखाई दे रहे हैं. अजय ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा-“काशी विश्वनाथ के दर्शन, काफी समय से मैं इस घड़ी का इन्तजार कर रहा था. हर हर महादेव.”
अजय के इस पोस्ट पर फैंस के भी काफी सारे रिएक्शन्स आ रहे हैं. अजय देवगन की रिसेंट फिल्म दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है. अब अजय के काशी यात्रा को देखकर संभावना व्यक्त किया रहा है कि दृश्यम 2 की कामयाबी से खुश होकर वो बाबा के रेट पर पहुंचे हैं.