मुंबई, 8 जुलाई: फैंस की चहेती शहनाज गिल आजकल लाइमलाइट पर छाई हुई हैं। शहनाज को सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ से पहचान मिली थी। आज एक्ट्रेस के लाखों दीवाने हैं। फैंस को शहनाज का क्यूट अंदाज बेहद पसंद आता है। हाल ही में शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे फैंस से बात करती हुई नजर आ रही हैं।
तेजी से वायरल हो रहा शहनाज का ये वीडियो
पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो मशहर सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में शहनाज काफी प्यारी लग रही हैं। एक जगह वे बोल रही हैं कि उन्हें चोट लग गई और वे ठीक नहीं हैं।