घर बैठे मोबाइल या अपने स्मार्ट टीवी पर फिल्में और वेब सीरीज देखने का मजा ही अलग है। सर्दियों में जब लोग अपने घरों से निकलना नहीं चाह रहे तो ऐसे में यदि किसी OTT App का निःशुल्क सब्सक्रिप्शन मिल जाए तो बोलना ही क्या। आज हम आपको कुछ ऐसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप बिना किसी सब्सक्रिप्शन के घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं। इन एप्लिकेशन्स को आप अपने SmartPhone या टीवी में इंस्टॉल कर सकते हैं।
MX PLAYER
बॉबी देओल की सुपरहिट वेब सीरीज आश्रम इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इस एप्लिकेशन पर आप निःशुल्क में ढेरों फिल्में और वेब सीरीज एन्जॉय कर सकते हैं। एमएक्स प्लेयर पर ढेर सारा ऑरिजनल कॉन्टेंट भी मौजूद है।
JIO CINEMA
अगर आप एक जियो टेलीकॉम यूजर हैं तो आप इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर निःशुल्क में फिल्में और टीवी शोज एन्जॉय कर सकते हैं। लेकिन यदि आपके पास जियो का सिम नहीं है तो भी परेशान होने की बात नहीं है। आप अपने किसी दोस्त या सम्बन्धी का नंबर डालकर इसे लॉगिन कर सकते हैं और घर बैठे निःशुल्क में कई हिट फिल्में एन्जॉय कर सकते हैं।
VOOT APP
कलर्स टीवी की OTT एप्लिकेशन वूट के लिए भी आपको किसी सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता नहीं होती है। हालांकि यदि आप एड फ्री एक्सपीरियंस चाहते हैं तो आप इसका सब्सक्रिप्शन भी ले सकते हैं। कलर्स के अनेक शोज और यूनिक कॉन्टेंट यहां पर मौजूद है।
TUBI
जिन लोगों को हॉलीवुड फिल्में देखना अधिक पसंद है उनके लिए यह एप्लिकेशन कमाल का विकल्प हो सकती है। इस पर आप निःशुल्क में फिल्में और सीरीज देख सकते हैं लेकिन आपको बीच-बीच में छोटे-छोटे एड भी देखने पड़ेंगे जिन्हें आप सब्सक्रिप्शन लेकर हटा सकते हैं।
XSTREME
जियो सिनेमा की तरह यह भी एक टेलीकॉम सर्विस बेस्ड ओटीटी प्लेटफॉर्म है। एयरटेल यूजर्स इस एप्लिकेशन को निःशुल्क में एन्जॉय कर सकते हैं लेकिन यदि आपको पास एयरटेल का सिम नहीं है तो लॉगिन के समय अपने किसी दोस्त का नंबर डालकर भी आप लॉगिन कर सकते हैं। इस एप्लिकेशन पर आपको हिंदी और अंग्रेजी फिल्मों की ढेर सारी वराइटी मिल जाएगी।