सिनेमा जगत के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को फिल्मी दुनिया का हिस्सा हुए करीब 53 वर्ष हो चुके हैं। अमिताभ बच्चन का इंडस्ट्री में प्रत्येक दिन यादगार रहा है। वह अक्सर अपनी यादों के बॉक्स को खोलकर कोई ना कोई दिलचस्प किस्सा अपने फैंस के लिए लेकर आते हैं। इस बार बिग बी ने यादों के पिटारे से 50 वर्ष पुराना किस्सा फैंस के लिए अपने ब्लॉग पर पेश किया है। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Blog) ने ब्लॉग पर अपने होठों का जिक्र किया है।
अमिताभ बच्चन को लाल होठों के कारण हुई समस्या?
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Movies) ने पुराना किस्सा शेयर करते हुए बताया कि उन्हें लाल होठों के कारण कई बार डांट पड़ती थी। ‘आनंद’ फिल्म की शूटिंग के दौरान जब वह कैमरा के सामने गए तो डायरेक्टर ने उनपर खूब चिल्लाया था। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Anand Movie) ने पूरे किस्से का जिक्र अपने ब्लॉग में किया है। बिग बी लिखते हैं, ‘मेरे होंठ असामान्य ढंग से लाल थे और जब भी कैमरे के सामने जाता था तो निर्देशक और डीओपी मुझपर चिल्लाते थे, कहते थे- आपने अपने होठों पर लिपस्टिक क्यों लगाई है, आपको क्या लगता है आप कौन हैं, इसे मिटा दें।’
अमिताभ की बातों को असत्य मान बैठे डायरेक्टर
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan New Movie) अपने ब्लॉग में लिखते हैं, निर्देशक से मैंने जब बोला कि कोई लिपस्टिक नहीं है, यह मेरा नैचुरल कलर है तो उन्हें मुझपर विश्वास नहीं हुआ, फिर से वह मुझ पर चिल्लाए और मेकअप आर्टिस्ट से मेरे होंठ पोंछने के लिए कहा, मेकअप वाले ने प्रयास की और उन्हें फिर बताया कि मैंने लिपस्टिक नहीं लगाई है। प्रयास असफल रहने के बाद फिल्म शूटिंग करने के लिए मेकअप वाले ने होठों की लालिमा को कम करने के लिए उसपर डार्क मेकअप लगाया।