लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर आशा के अनुसार कलेक्शन नहीं किया और दूसरा दिन भी ऐसा ही रहा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म ने पहले दिन 12 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने दूसरे दिन 7.50 करोड़ का कुल कलेक्शन किया। फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर रिव्यू भी मिले-जुले रहे।
बॉलीवुड फिल्मों को सोशल मीडिया पर बायकॉट का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, कमाल आर खान उर्फ केआरके ने ट्वीट कर लोगों का ध्यान खींचा है। केआरके ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘भाईजान शाहरुख खान, आज आमिर खान का करियर समाप्त कर दिया गया। बस अब आपकी ‘पठान’ और उनकी फिल्म की रिलीज का इन्तजार है। आप दोनों भी शीघ्र रिलीज करें। रुका नहीं जा रहा है।’
केआरके ने शाहरुख खान पर कसा तंज
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा था, ‘अगर किसी को किसी फिल्म के फ्लॉप होने पर 1 प्रतिशत भी शक है, तो उन्हें शाहरुख खान भाईजान से उस फिल्म में एक सीन करने के लिए बोलना चाहिए, ताकि यह पक्का हो जाए कि फिल्म बुरी तरह फ्लॉप होगी।’ ऐसा लगता है कि वे शाहरुख खान और सलमान खान दोनों को चेतावनी दे रहे हैं।
केआरके के टारगेट में रहते हैं बॉलीवुड सितारे
केआरके के ट्वीट से लोगों को साफ हो गया है कि वे बॉलीवुड फिल्मों को बायकॉट करने वाले गैंग के केवल एक सदस्य हैं। बता दें कि केआरके पहले भी बॉलीवुड सितारों और उनकी फिल्मों को ‘फिल्म रिव्यू’ के नाम पर बुरा-भला कहते रहे हैं। उनके फिल्म रिव्यू लोगों को काफी दंग करते हैं।