रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। आलिया की कुछ दिन पहले ही गोद भराई की रस्म हुई। वहीं हाल ही में हुई प्री-दिवाली पार्टी में ना तो रणबीर कपूर और ना ही प्रेग्नेंट आलिया भट्ट किसी भी प्री-दिवाली पार्टी में स्पॉट हुए। वहीं अब आलिया की डिलीवरी से लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। खबरों की मानें तो आलिया की डिलीवरी डेट तय हो गई है जो इस महीने की अंतिम तारीख है। खास बात है कि आलिया का बेबी उन्हीं के परिवार के शख्स के साथ अपना बर्थडे वीक शेयर करेगा।
28 नवंबर को हो सकती है डिलीवरी
Spotboye में छपी समाचार के अनुसार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की प्रेग्नेंसी डेट नवंबर का अंतिम हफ्ता या फिर दिसंबर का पहला हफ्ता हो सकता है।वहीं लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया का बेबी 28 नवंबर को या फिर इस तारीख के बहुत निकट किसी दिन हो सकता है। हालांकि इन खबरों पर परिवार की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।
प्रेग्नेंसी में किया काम
खास बात है कि आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी लगातार काम किया है। ‘डॉर्लिंग्स’ फिल्म के प्रमोशन के अतिरिक्त आलिया ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म का भी प्रमोशन प्रेग्नेंसी के दौरान करती दिखी थीं। इस दौरान आलिया एक से बढ़कर एक प्रेग्नेंसी ड्रेसेज में स्पॉट हुईं। जिसमें ना सिर्फ वो बला की खूबसूरत दिखीं बल्कि उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ दिखा।