Bigg Boss OTT 2: जियो सिनेमा पर जारी ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में धीरे धीरे वो सब कुछ दिखने लगा है, जिसकी वजह से शो जाना चाहता है. प्यार मोहब्बत से लेकर लड़ाई झगड़ा तक शो का हिस्सा बन गया है. शो को इस बार सलमान खान (Salman Khan) होस्ट कर रहे हैं. शो के कंटेस्टेंट्स में पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) का भी नाम शामिल है, जिन्हें लेकर पहले ही दिन से भेदभाव का आरोप लग रहा है. ऐसे में पूजा के बदलते तेवर पर भी रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं.
क्या है ट्वीट
दरअसल ट्विटर पर द खबरी हैंडल से ट्वीट किया गया है, जिस में पूजा भट्ट के बदलते अंदाज पर रिएक्शन है. इस ट्वीट में लिखा है, ‘मुझे लगता है कि मेकर्स ने किसी तरह से पूजा भट्ट को बता दिया है कि वो अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान) के साथ रहे, यदि वो शो में आगे जाना चाहती हैं, क्योंकि उसकी सबसे अधिक फैन फॉलोइंग है. एक दम से उनके बदलते इमोशन्स और फुकरा आदमी के लिए प्यार संदेहजनक है.’
सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे सपोर्ट
द खबरी के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं और बात से समर्थन जता रहे हैं. इसके साथ ही पलक पुरसवानी और पुनीत सुपरस्टार का भी जिक्र कर रहे हैं. ट्विटर यूजर्स का बोलना है कि पलक से पूजा की बहस हुई थी और पुनीत को पूजा शो में नहीं चाहती थीं, इस ही वजह से दोनों बाहर हुए. सोशल मीडिया यूजर्स BIG BOSS ओटीटी 2 पर भेदभाव का भी आरोप लगा रहे हैं.
कौन हैं घर के बचे हुए कंटेस्टेंट
बता दें कि अभी तक शो से पुनीत सुपरस्टार और पलक पुरसवानी बाहर हो चुके हैं. यानी अब शो में फलक नाज, जिया शंकर, अभिषेक मल्हान, आकांक्षा पुरी, सायरस ब्रोचा, मनीषा रानी, जैड हदीद, आलिया सिद्दीकी, बेबीका धुर्वे, अविनाश सचदेव और पूजा भट्ट बाकी हैं. उल्लेखनीय है कि पूजा की शो में एंट्री से सभी दंग थे.