यूट्यूबर अरुण माशेट्टी की मानें तो मुनव्वर फारुकी ने भले ही ‘बिग बॉस 17’ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली हो, लेकिन शो के दौरान उनकी व्यक्तिगत जीवन का रियलिटी चेक होना बहुत जरुरी था। बता दें, अरुण शो के टॉप 5 में शामिल थे। वार्ता के दौरान, अरुण ने मुनव्वर और अपने गेम से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें शेयर की।
मुनव्वर के ट्रॉफी जीतने पर अरुण कहते हैं, ‘सच्चाई ये है की मुनव्वर की जीत उसके फैंस की वजह से हुई है। इस बात में कोई दो राय नहीं की वो लोगों के दिलों में अपनी स्थान बनाने में सफल रहा। लेकिन कहीं न कहीं इस शो में उसे एक रियलिटी चेक जरूर मिला है जोकि बहुत महत्वपूर्ण था। इससे पहले उसके पैर जमीन पर नहीं थे।