टीवी के चर्चित रियलिटी शो BIGG BOSS 17 के प्रसिद्ध प्रतियोगी अंकिता लोखंडे और विक्की जैन जबसे शो में आए हैं तबसे ही ख़बरों में हैं। शो में दोनों के झगड़े बहुत देखने को मिलते हैं जिससे प्रशंसकों को भी बहुत बुरा लग रहा था क्योंकि वे तो कपल को हमेशा प्यार में देखते आए थे। हालांकि अब दोनों जिस कारण ख़बरों में आए हैं उसका कारण नेगेटिव ही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर BIGG BOSS का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि वो विक्की और अंकिता का है।
वीडियो को साझा कर कहा जा रहा है कि दोनों BIGG BOSS के घर में इंटीमेट हो रहे हैं। उस वीडियो पर कई दर्शकों की प्रतिक्रिया भी आ रही हैं। कोई कमेंट कर रहा है कि माना कि आप लोग बेबी प्लानिंग करना चाहते हैं, मगर शो में आप यह सब नहीं कर सकते। किसी ने लिखा कि आप लोग भूल गए कि ये एक पारिवारिक शो है और आपको लिमिट में रहना चाहिए।