Sara Ali Khan: बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और 90 के दशक की प्रसिद्ध और खूबसूरत अदाकारा अमृता सिंह (Amrita Singh) ने वर्ष 1991 में शादी कर हर किसी को दंग कर दिया। ये वो समय था जब दोनों एक-दूसरे में खोए रहते थे। इसी वजह से किसी की परवाह किए बिना सैफ (Saif Ali Khan) और अमृता (Amrita Singh) ने एक-दूसरे के साथ रहने की कस्में खाई थीं। हालांकि, शादी के 13 वर्ष और दो प्यारे बच्चों के बाद सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अमृता सिंह ने वर्ष 2004 में तलाक लेकर अलग होने का फैसला किया। तलाक के बाद उनके दोनों बच्चे सारा अली खान (Sara Ali Khan) और इब्राहिम अली खान की कस्टडी अमृता सिंह को मिली थी।
इसके अलावा एक इंटरव्यू में सारा अली खान से जब प्रश्न पूछा गया था, कि, अपने माता-पिता को समझना आपके लिए कितना सरल रहा है? क्योंकि आप जब बड़ी हो रही थीं तो वो दोनों अलग हो चुके थे। इस प्रश्न पर सारा ने उत्तर दिया, सबके पास केवल एक ही मां और पिता होते हैं। मेरे लिए दोनों खास हैं। दोनों से एक जैसा बर्ताव करना मेरे लिए बहुत जरूरी होता है। जब भी हमें आवश्यकता होती है मेरे पिता हमेशा हमारे पास होते हैं। उन्हें केवल 1 फोन करने की आवश्यकता होती थी।