Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन उन प्रसिद्ध शख़्सियतों में शामिल हैं, जो राम मंदिर के शुभ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। मंदिर परिसर से अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की कई फोटोज़ और वीडियो अब तक सामने आ चुके हैं। ऐसी ही कुछ वीडियोज में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को प्रसिद्ध बिजनेसमैन अनिल अंबानी के साथ वार्ता करते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर अनिल अंबानी के साथ पिता-पुत्र का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ 22 जनवरी को प्राइवेट एयरपोर्ट से तड़के सुबह ही अयोध्या के लिए रवाना हो गए थे। अयोध्या में अमिताभ बच्चन और अभिषे बच्चन दोनों को ही सफेद रंग के कुर्ते-पायजामे में देखा गया। दोनों ने ही इसके ऊपर शॉल लिया हुआ था। इसके अतिरिक्त पिता-पुत्र ने गले में लाल रंग का गमछा डाला हुआ था, जिसपर राम-राम लिखा हुआ है। वहीं, बिजनेसमैन अनिल अंबानी पैंट और शर्ट के साथ मोटी जैकेट पहने हुए नजर आए। उन्होंने भी गले में अमिताभ-अभिषेक जैसा ही गमछा पहना हुआ था। इस मौके पर तीनों को लंबे समय बाद एक साथ देखा गया।