नई दिल्ली। मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी नयी अपकमिंग फिल्म ‘मैदान’ की रिलीज का बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो अगले 11 दिनों में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म अजय देवगन फुटबॉल कोच सैय्यद अब्दुल रहीम के भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज से पहले अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर ‘मैदान’ का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिस पर फैंस भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं।
अजय देवगन ने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘मैदान’ का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह कोच के भूमिका में अपनी फुटबॉल टीम को मैच से पहले प्रोत्साहित करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में अजय देवगन कहते हैं, ‘सोच एक, समझ एक, दिल एक, दिमाग एक। आज मैदान में उतरना 11, लेकिन दिखना एक।’
इस दिन रिलीज होगी अजय देवगन की ‘मैदान’
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा। ‘मैदान में उतरेंगे 11 और केवल ग्यारह दिनों में देखिए कोच सैय्यद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी, जिन्होंने फुलबॉल से भारतीय इतिहास को बदल दिया था। 10 अप्रैल को मैदान ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’ कॉमेंट बॉक्स में फैंस रिएक्शंस दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘जबरदस्त धमाकेदार’। दूसरे ने कॉमेंट किया, ‘मैं इस मूवी की रिलीज का प्रतीक्षा कर रहा हूं।’ वहीं, तीसरे यूजर ने लिखा, ‘ब्लॉकबस्टर।’