अदाकार सनी देओल ने बीती रात मुंबई में अपनी फिल्म ‘गदर 2’ की कामयाबी की पार्टी का आयोजन किया। शाहरुख अपनी गौरी खान के साथ इस पार्टी में शामिल हुए। सनी ने शाहरुख का गर्मजोशी के साथ पार्टी में स्वागत किया और उन्हें गले लगाया। इसके बाद सनी फिल्म डर के अपने को-स्टार खान को पार्टी के अंदर लेकर गए।
बॉलीवुड अदाकार सनी देओल की ‘गदर 2’ इस वर्ष की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है। फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म की कामयाबी के जमकर चर्चे हो रहे हैं। बीती रात ‘गदर 2’ की कामयाबी का उत्सव मनाने के लिए एक पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें एक से बढ़कर एक नामी मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री कलाकारों ने हिस्सा लिया। इन नामी कलाकरों में किंग खान का नाम भी शामिल था, जो इन दिनों अपनी आनें वाले फिल्म ‘जवान’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। किंग खान ने न केवल पार्टी में हिस्सा लिया बल्कि सनी देओल के साथ फोटो भी खिचवाई। बता दें, शाहरुख और सनी की मुलाकात कई मायनों में खास थी क्योंकि दोनों अपने 16 वर्ष के मनमुटाव को भुलाकर साथ आए थे।