बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। हाल ही में फिल्म का प्रीव्यू जारी किया गया था, जिसे देखने के बाद हर कोई शाहरुख खान की फिल्म की प्रशंसा करता नजर आया. फिल्म के इस प्रीव्यू में शाहरुख खान के कई भिन्न-भिन्न लुक देखने को मिले. फिल्म ‘जवान’ प्रीव्यू के बाद थीम प्रीव्यू भी सामने आ गया है. जो आते ही छा गया. इसे सुनने के बाद शाहरुख खान ने भी अपना रिएक्शन दिया है, जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. तो आइए जानते हैं कि शाहरुख खान ने ‘जवान’ के थीम प्रीव्यू के बारे में क्या बोला है.
शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म ‘जवां’ अपने प्रीव्यू रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही है. इस फिल्म का प्रीव्यू देखने के बाद लोग शाहरुख खान के दीवाने हो गए हैं. फिल्म के प्रीव्यू के बाद अब ‘जवान’ एक बार फिर चर्चा में आ गई है। फिल्म ‘जवान’ का प्रीव्यू थीम जारी कर दिया गया है. जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.
इस थीम को रैपर राजा कुमारी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है. जानकारी के लिए बता दें कि इस थीम का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है. फिल्म की इस थीम के म्यूजिक पर लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी रिएक्शन देते नजर आए. लेकिन शाहरुख खान के रिएक्शन ने सबका ध्यान खींच लिया है। शाहरुख खान ने ट्वीट करके रैपर राजा कुमारी पर खूब प्यार बरसाया है. जानकारी के लिए बता दें कि इस थीम में रैप को राजा कुमारी ने अपनी आवाज दी है.
शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति की फिल्म ‘जवान’ की इस थीम को सुनकर फैंस काफी खुश नजर आए. इसे लेकर सोशल मीडिया पर फैन्स ने भी जमकर रिएक्शन दिया. अब इस थीम के बाद फैंस ‘जवान’ की रिलीज का इन्तजार कर रहे हैं. आपको बता दें कि शाहरुख खान की यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.