बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान का हाल में ही एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। जहां ये फेक समाचार फैलाई गई कि अभिनेता एक सियासी पार्टी को सपोर्ट कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के बीच इस तरह के वीडियो को देख आमिर खान भड़क उठे। अभिनेता की टीम ने इस मुद्दे पर कानूनी एक्शन लेने का निर्णय लिया है। साथ ही ऑफिशियल बयान जारी कर साफ किया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो फेक है। जिसका आमिर खान से कोई लेना देना नहीं है।
आमिर खान के प्रवक्ता ने साफ किया कि आमिर खान का वीडियो फेक है। उन्होंने 35 वर्ष के करियर में आजतक किसी भी पॉलिटिकल पार्टी को प्रमोट नहीं किया है। वह हमेशा से जनता को सतर्क करने का काम जरूर करते आए हैं लेकिन कभी भी किसी विशेष पार्टी को लेकर प्रचार-प्रसार नहीं किया है।