नई दिल्ली। वर्ष 2023 में शाहरुख खान ने जबरदस्त धमाका ‘पठान’ के साथ किया। ब्रेक के बाद शाहरुख ने पर्दे पर जो धमाकेदार वापसी की उस वापसी ने उन्हें एक बार फिर किंग खान बना दिया। फिल्म ‘पठान’ के रिलीज के 8 महीने बाद ‘जवान’ के साथ उन्होंने थिएटर्स में एक बार फिर महौल रंगीन कर दिया। शाहरुख के नए अवतार का जलवा ऐसा है कि दर्शक तालियां और सीटियां बजाने से स्वयं को नहीं रोक पा रहे हैं। गुरुवार को रिलीज हुई फिल्म ने दो ही दिनों 127 करोड़ का कलेक्शन कर दिया है। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर चर्चाएं तोज हो गई हैं कि ‘जवान’ चोरी की है।
शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। एक्शन और कहानी के तगड़े कॉम्बिनेशन के साथ फिल्म के देखने के लिए जहां लोग थियेटर्स की तरफ रुख कर रहे हैं वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का दावा है कि फिल्म साउथ फिल्म का कॉपी है और एटली ने एक बार फिर फिल्म की चोरी की है। क्या है माजरा आपको बताते हैं।
लोगों को भा रही है शाहरुख-नयनतारा की जोड़ी
फिल्म कई अहम मुद्दों पर खुलकर बात करती नजर आई है। यही विशेषता है जिसकी वजह से लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं। साथ ही शाहरुख नयनतारा की जोड़ी को काफी पसंद भी किया जा रहा है।