मंगलवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने धड़ाधड़ घोषणा किए। करीब 70 सीरीज और फिल्मों की घोषणा की, जिसमें हिंदी से लेकर साउथ के भी बड़े प्रोजेक्ट शामिल है। ‘मिर्जापुर 3’, ‘चंदू चैंपियन’, ‘छोरी 2’, ‘ऐ वतन मेरे वतन’, ‘हाउसफुल 5’, ‘सनकी’, ‘इक्कीस’, ‘कंगुवा’, ‘बागी 4’, ‘कंतारा – ए लेजेंड चैप्टर 1’ से लेकर ‘डॉन 3’ जैसे अनेक सुपरहिट प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। तो चलिए एक एक करके 70 फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट बता हैं।
मंगलवार को जो बड़े घोषणा प्राइम वीडियो ने किए वो आने वाले 2 वर्ष में ओटीटी पर दस्तक देंगे। इसमें 40 ओरिजिनल सीरीज और फिल्में शामिल हैं तो 29 वो प्रोजेक्ट्स हैं जो सिनेमाघर के बाद ओटीटी पर आएंगे। कुल मिलाकर आने वाले समय में अमेजन पर कई बड़े प्रोजेक्ट्स आने वाले हैं।