नई दिल्ली। बॉलीवुड के कद्दावर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) अपनी हालिया रिलीज हुई एक्शन और ड्रामा वेबसीरीज हंटर (Hunter) को लेकर खबरों में बने हुए हैं। वह अपने इस सीरीज से खूब वाहवाही बटोर रहे हैं। इसके साथ ही वह बढ़ चढ़ कर इसका प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच अभिनेता ने 90 के दशक में फैंस के दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड के ‘ची ची’ यानी गोविंदा (Govinda) को लेकर बातें की। उन्होंने अपने हालिया साक्षात्कार में खुलासा किया है कि वह गोविंदा से काफी नाराज हैं और दुखी भी। इसके साथ ही उन्होंने गोविंदा को ‘एक्टिंग का भगवान’ कहकर बुलाया है।
आपको बता दें कि सुनील शेट्टी और गोविंदा 90 के दशक के सुपरस्टार्स रहे हैं। गोविंदा ने जहां अपनी डांसिंग और एक्सप्रेशन से दर्शकों को दिलों में अलग पहचान बनाई है। वहीं सुनील शेट्टी बॉलीवुड में बतौर एक्शन हीरो अपनी पहचान बनाने में सफल रहे हैं। सुनील शेट्टी की पहली फिल्म ‘बलवान’ थी। यह फिल्म 1992 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से डेब्यू करते समय उनकी उम्र 31 वर्ष थी। जबकि गोविंदा ने साल1986 में फिल्म ‘इल्जाम’ से अपना डेब्यू किया था।
गोविंदा की जमकर तारीफें
ई-टाइम्स से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने गोविंदा की तारीफें की और बोला कि वह अभिनय के भगवान हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सुनील ने कहा, गोविंदा जैसे परफॉर्मर बहुत कम ही होते हैं। शायद उनका जैसा परफॉर्मर अब मिले ही नहीं। वह बस एक कदम बढ़ाते हैं और लोगों के दिलों पर छा जाते हैं। उनका जन्म ही दिल जीतने और इंस्पायर करने के लिए ही हुआ है। जब अभिनय की बात आती है तो मेरे ख्याल से वह अभिनय के देवता हैं। वह आपके साथ खड़े होते हैं या फिर आपके सामने परफॉर्म करते हैं तो कॉम्प्लैक्स दे देते हैं। वह बहुत ही शांत और नेक आदमी हैं’।
इस बात से गोविंदा से हैं खफा
आगे वार्ता में सुनील शेट्टी ने खुलासा किया कि वह गोविंदा से खफा हैं। वो इसलिए क्योंकि गोविंदा अब फिल्मों में सक्रिय नहीं हैं। उसका उन्हें काफी दुख है। रिपोर्ट के अनुसार, सुनील ने कहा, ‘मैं गोविंदा से नाराज हूं क्योंकि वह कम काम कर रहे हैं। लेकिन रोज काम नहीं करते हैं। उन्हें वापसी करनी चाहिए।। हम लोग ची ची भैया को बहुत मिस कर करते हैं।’
गोविंदा 90s के सुपरस्टार अभिनेता थे
गौरतलब है कि जब हम 90 के दशक के बॉलीवुड एक्टर्स की बात करते हैं तो गोविंदा का नाम आता है। गोविंदा 90s के सुपरस्टार अभिनेता थे। उनके बहुत बढ़िया डांस स्टेप्स, एक्शन और कॉमेडी के ओवरडोज ने उन्हें हीरो नंबर 1 बना दिया था। हालांकि गोविंदा अब फिल्मों में अधिक सक्रिय नहीं हैं। उन्हें अंतिम बार वर्ष 2019 में आई फिल्म ‘रंगीला राजा’ में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉफ साबित हुई थी।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|