Varun Dhawan Video: बॉलीवुड स्टार वरुण धवन (Varun Dhawan) बीते दिनों अपनी फिल्म ‘जुग-जुग जीयो’ को लेकर चर्चा में थे, जो बॉलीवुड की उन गिनी-चुनी फिल्मों में से एक थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। इस बीच वरुण का एक वीडियो सुर्खियों में है। दरअसल, वरुण धवन और प्राइम वीडियो का द गुड फोक्स एक अच्छा रिश्ता साझा करते हैं। वरुण की कुछ सबसे पसंदीदा फिल्में जैसे अक्टूबर, जुगजुग जीयो, कुली नंबर 1, और स्ट्रीट डांसर 3डी भी प्राइम वीडियो पर मौजूद हैं। इस बीच वरुण का एक वीडियो सुर्खियों में है।
प्राइम वीडियो ने आज अदाकार का एक ह्यूमरस विडियो जारी की जिसमें हम देखते हैं कि वरुण धवन से उनके पड़ोसी, उनके ड्राइवर और यहां तक कि उनके मेकअप आर्टिस्ट भी उनके पसंदीदा अमेजन ओरिजिनल पर उनसे अंदर की खबरों को लेकर पूछताछ कर रहें है। ऐसे में हमेशा सबके लिए हेल्पफुल रहने वाले वरुण धवन सभी को वह जानकारी देने के लिए तैयार हो रहे है जिसे जानने के लिए सब बेताब है।