बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘सर्कस’ से इसके मेकर्स को काफी उम्मीदें थी. वहीं रोहित शेट्टी एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के लिए काफी प्रसिद्ध है. उनकी फिल्में रिलीज होने से पहले ही दर्शकों में काफी पॉपुलर हो जाती हैं. उन्होंने अब तक कई कॉमेडी फिल्में बनाई हैं, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी सराहा भी है. लेकिन इस बार उनकी फिल्म ‘सर्कस’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती नजर आ रही है. फिल्म की कमाई की रफ्तार में 7 दिनों में भी कोई खास परिवर्तन आता नहीं दिखा है.
फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. रणवीर सिंह और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर ‘सर्कस’ अपने रिलीज के पहले वीकेंड में ही दम तोड़ती नजर आई थी. 7 दिन पहले रिलीज इस फिल्म को पिछले वीकेंड और छुट्टियों का भी कोई खास लाभ नहीं हुआ. फिल्म के अब तक के निराशाजनक रिज़ल्ट को देखते हुए लग रहा है कि इस बार रोहित शेट्टी लोगों का मनोरंजन करने में असफल रहे. वहीं अब इसके 7वें दिन के कमाई के नतीजे भी सामने आ गए हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘सर्कस’ ने गुरुवार को सिर्फ 2.10 करोड़ का ही कलेक्शन किया है, जो फिल्म के लिए काफी कम है. रणवीर की इस फिल्म में 60s के स्टोरी को दिखाया गया है. वहीं फिल्म कई सीन्स से अपने दर्शकों को खूब गुदगुदा भी रही है. लेकिन इसकी कहानी के कमजोर होने के कारण ये दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने में असफल साबित हो रही है. जो की रणवीर सिंह के साथ ही फिल्म के मेकर्स को भी निराश कर रही है. फिल्म ने रिलीज के 7 दिन बाद भी केवल 30.40 करोड़ का ही बिजनेस किया है.
रणवीर सिंह इससे पहले भी रोहित शेट्टी के साथ दो फिल्मों में काम कर चुके हैं. लेकिन इस बार इनकी फिल्म सर्कस में एक से बढ़कर एक कॉमेड़ी कलाकारों के होने के बावजूद फिल्म अपने दर्शकों को हंसाने में असफल रही. ये वर्ष रणवीर सिंह के लिए कुछ ठीक नहीं रहा. आपको बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ ही वरुण शर्मा, पूजा हेगड़े, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा सहित कई और कलाकार मुख्य किरदार में हैं.