संस्कृति केंद्र का उद्घाटन

दरअसल, हाल ही में मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर का उद्घाटन किया गया. इस इवेंट में बॉलीवुड से लेकर सियासी जगत के अनेक सितारे पहुंचे सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान, कियारा-सिद्धार्थ, करीना-सैफ से लेकर अनेक सितारे पहुंचे.

सार्वजनिक जगह पर पहली बार एक साथ

इस इवेंट में बोनी कपूर बेटी जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आए. अब दोनों को पहली बार इतनी पब्लिक प्लेस पर देखकर हर कोई दंग रह गया. हर कोई कहने लगा कि क्या जान्हवी कपूर और शिखर का रिश्ता पक्का हो गया है. जान्हवी कपूर या उनके परिवार की ओर से कभी भी ऐसी खबरों की पुष्टि नहीं की गई है. साथ ही जाह्नवी ने कभी भी शिखर के साथ अफेयर को लेकर कुछ नहीं कहा लेकिन फोटोज़ इस बात का सबूत हैं कि दोनों केवल दोस्त नहीं हैं.

शेयर की रोमांटिक फोटो

पिछले महीने शिखर ने एक रोमांटिक फोटो शेयर कर जाह्नवी कपूर को बर्थडे विश किया था. हालांकि, उनके चेहरे नजर नहीं आ रहे थे. दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आए. इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस जान्हवी और शिखर का नाम लेने लगे.