इन दिनों भारतीय बॉक्स ऑफिस पर केवल एक ही फिल्म की चर्चा है, जिसका नाम है ‘पठान (Pathaan)’। जी हां, इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने 4 वर्ष बाद बड़े पर्दे पर बहुत बढ़िया वापसी की है। वहीं, ‘पठान’ को भिड़न्त देने 3 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर एक और फिल्म रिलीज होने जा रही है, जिसका नाम ‘दमन (Daman)’ है।
पैनोरमा स्टूडियोज और जेपी मोशन पिक्चर्स देशभर के सिनेमाघरों में एक उड़िया फिल्म ‘दमन’ का हिंदी वर्जन रिलीज करने जा रही है। विशाल मौर्य और देबी प्रसाद लेनका द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म पिछले वर्ष 4 नवंबर को ओडिशा में रिलीज हुई थी, जिसे जो पूरे राज्य में टैक्स फ्री थी और अभी भी यह फिल्म ओडिशा में सफलतापूर्वक चल रही है। हिंदी संस्करण का ट्रेलर मकर संक्रांति से एक दिन पहले अजय देवगन ने जारी किया था