बॉलीवुड अदाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा बहुत जल्द ही OTT डेब्यू करने वाले है. अदाकार बहुत जल्द रोहित शेट्टी की ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ वेब सीरीज में दिखाई देने वाले है, इसकी शूटिंग गोवा में चल रही है. शूटिंग के बीच सिद्धार्थ जख्मी हो चुके हैं. अदाकार के हाथ पर चोट लग गई, इसकी लुक फोटोज और वीडियो सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर साझा की है.
फोटोज में सिद्धार्थ अपनी बांह पर लगी चोट के निशान दिखाते हुए दिखाई दे रहे है. अदाकार के साथ डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी नज़र आ रहे है. वीडियो में सिद्धार्थ एक्शन सीन करते दिखाई दे रहे हैं, जिस बीच उन्हें चोट लग जाती है. इस तस्वीर और वीडियो को शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने पोस्ट किया है- ‘एक्शन हीरो का वास्तविक पसीना, वास्तविक खून के बराबर है! रोहित सर गोवा में कुछ बहुत बढ़िया एक्शन दृश्यों के लिए कैमरे संभाल रहे हैं.‘ फैंस इस फोटो और वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और अभिनेता को अपना ध्यान रखने के लिए बोल रहे है.