ब्रिटिश मॉडल केटी प्राइस (Katie Price) अपने ग्लैमरस लुक और पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा ही सुर्ख़ियों में बनी रहती है. अब ब्रिटिश पत्रकार पियर्स मॉर्गन (Piers Morgan) ने केटी प्राइस और पीएम जॉनसन (Boris Johnson) को लेकर चौंकाने वाला खुलासा कर दिया है. द सन के स्तंभकार ने कहा है कि, “इटली में डिनर पार्टी के दौरान 43 सालीय हॉलीवुड मॉडल केटी प्राइस ने बोरिस जॉनसन को अपने स्तन दिखाए, इसके उपरांत प्रधानमंत्री ने अपनी आँखें मूंद ली थीं.”
57 वर्ष की पियर्स ने लिखा, “अपने लुक और लाइफस्टाइल पर खासा ध्यान देने वाली प्राइस ने बीते 20 वर्षों में काफी कुछ सहा है. मुझे अच्छे से याद है, कुछ साल पूर्व मेरे एक करीबी सूत्र ने कहा था कि इटली में एक डिनर पार्टी के दौरान केटी प्राइस ने हमारे वर्तमान पीएम बोरिस जॉनसन को अपनी भयावह सर्जरी के बारे में बताते हुए उन्हें अचानक अपने स्तन (Surgically Enhanced Cleavage) दिखा दिए थे.” टॉकटीवी होस्ट ने केटी और ‘ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट’ के उनके पूर्व को-स्टार को लेकर भी एक जरुरी बात भी बताई थी. केटी प्राइस ने साइमन कॉवेल को संभोग करने का प्रस्ताव दिया था. यह बात उन्होंने पियर्स मॉर्गन से भी शेयर किया था. इसको लेकर पियर्स ने बोला था कि, “मुझे याद है कि आप साइमन कॉवेल की 50वीं जन्मदिन की पार्टी में बहुत ही ज्यादा गुस्से में थीं, क्योंकि उन्होंने आपके द्वारा दिए गए संभोग करने के प्रस्ताव को भी ठुकरा चुके है.”