इंदौर। फिल्म अदाकार और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने हर उम्र के लोगों में अपनी स्थान बनाई है, जिसकी वजह से इंदौर में उनके लाइव कंसर्ट को लेकर लोगों में उत्साह दोगुना हो गया। लेकिन इस लाइव कंसर्ट ‘ की वजह कई रूट डायवर्ट हो गए हैं। दरअसल दिलजीत दोसांझ का लाइव कंसर्ट 8 दिसम्बर यानी आज शाम सी-21 एस्टेट पर है। पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। इसलिए कॉन्सर्ट को देखते हुए पुलिस ने यातायात डायवर्सन और पार्किंग के लिए यातायात प्रबंध का प्लान तैयार किया है। जिसके अनुसार आज दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। वहीं आयोजकों द्वारा दिए गए कार पास (स्टीकर) लगे वाहन ही वीआइपी द्वार तक जा सकेंगे। ऐसे वाहन लाभगंगा होते हुए द पार्क होटल के सामने से पतंग तिराहा, दस्तूर डिलाइट से होते हुए वीआइपी द्वार तक आ सकेंगे।
इन रास्तों पर होगा असर, समझें पुलिस का डायवर्सन प्लान…
– दोपहर 12 बजे से भारी गाड़ियों की एंट्री पटेल नगर क्रॉसिंग हाईवे से दस्तूर चौराहा, स्टार चौराहा, रेडिसन चौराहा होते हुए देवास नाका तक बंद रहेगी।
– रेडिसन की ओर से आने वाली बसें स्टार चौराहे से लेफ्ट लेकर एडवांस एकेडमी होते हुए बेस्ट प्राइज से बायपास पर जा सकेंगी।
– इंटरस्टेट बसों को मूसाखेडी चौराहा और तीन इमली से पालदा रोड होते हुए हाईवे पर भेजा जाएगा।
– वाइट चर्च की ओर से पिपल्याहाना होकर चलने वाली बसों का भी रूट डायवर्ट किया गया है। ये बसें स्कीम नं। 140, अग्रवाल विद्यालय चौराहा, बिचौली अंडरब्रिज होकर हाईवे पर आ-जा सकेंगी, यानी यह बसें रिंग रोड होकर रेडिसन की ओर नहीं जा सकेंगी।
– लवकुश चौराहा, बापट, स्कीम नंबर-136 से आने वाली भारी गाड़ियां (ट्रक, डम्पर, बस आदि) देवास नाका से मांगलिया, सेंट्रल पॉइंट होकर बाइपास पर एंट्री कर खंडवा-मुंबई की ओर जा सकेंगी।
– खंडवा-देवगुराडिया की ओर से आने वाली भारी गाड़ियां सीधे बाइपास से होकर सेंट्रल पॉइंट मांगलिया से देवास नाका होते हुए बापट और लवकुश चौराहे से उज्जैन-धार की ओर जा सकेंगी।
सुरक्षा व्यवस्था
जोन-2 डीसीपी एक्टिंग विश्वकर्मा ने बताया, रविवार को सी-21 एस्टेट पर दिलजीत दोसांझ के शो के लिए आयोजकों को अनुमति दे दी गई है। उन्हें निर्देश दिया है कि खुले में शराब सर्व नहीं होने देंगे. सुरक्षा प्रबंध पुख्ता के निर्देश दिए हैं। आयोजन स्थल पर कैमरे और पीएम सिस्टम लगाए। बैग स्कैनर का भी इस्तेमाल होगा। पुलिस ड्रोन से शो पर नजर रखेगी। शो में 25 हजार लोग शामिल होंगे, जिसको लेकर पुलिस ने सुरक्षा प्रबंध बढ़ाई है। शो में शराब पीकर वाहन चलाकर आएगा या निकलेगा तो पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।