सुपरस्टार शाहरुख खान ने लंबे समय से बड़े पर्दे से दूरी बनाई हुई है, उनके प्रशंसक उन्हें वापसी करते देखने के लिए काफी बेकरार हैं. फैंस की बेकरारी को समाप्त करते हुए किंग खान जल्द ही बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाले हैं. सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्राष्ट्रित उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पठान’ अगले वर्ष जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी प्रमुख किरदारओं में हैं. तीनों कलाकार इस फिल्म की वजह से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में एक बार फिर शाहरुख फिल्म के एक क्रू मेंबर को लिखे एक नोट को लेकर सुर्खियों में हैं.
शाहरुख का प्यार
शाहरुख ने लिखा, ‘पठान बनाने के लिए शुक्रिया अभिषेक. इस फिल्म में काम करना हम सभी के लिए, खासकर मेरे लिए बहुत ही अच्छा रहा. तुम एक हीरा हो. तुमने जिस मेहनत, दक्षता और मुस्कान के साथ इस तरह के मुश्किल काम को अंजाम दिया है, वह योग्ये प्रशंसा है. आशा करता हूं आप सिनेमा जगत में एक अच्छा जीवन बिताएंगे. मुझे एप बहुत याद आएंगे.” इस नोट के साथ ही किंग खान ने इसपर अपने साइन भी किए. शाहरुख के इस प्यारे से व्यवहार के लिए उनके फैंस उनकी काफी प्रशंसा कर रहे हैं.