159
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने मंगलवार को कहा कि उनके और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के बीच ‘सबकुछ ठीक हो गया है।’ एक दिन पहले खबरें आई थीं कि अक्षय ने अपनी अगली फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल के शो पर जाने से इनकार कर दिया है, क्योंकि वह उनसे नाराज हैं।
बताया जा रहा था कि अक्षय अपनी पिछली फिल्म ‘अतरंगी रे’ के प्रमोशन के लिए ‘द कपिल शर्मा शो’ में शिरकत करने के बाद से ही उनसे नाराज थे। दिसंबर 2021 में सोनी टीवी पर प्रसारित इस एपिसोड में कपिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर अक्षय द्वारा लिए गए उनके चर्चित साक्षात्कार का मजाक बनाया था, जो अभिनेता को नागवार गुजरा था।