Entertainment Top 5 Positive News: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को सुबह-सुबह 4 बजे उठ जाते हैं और उनके बाद जिम में जमकर पसीना बहाकर अपनी फिटनेस पर पूरी ध्यान देते हैं। अक्षय के डाईहार्ट फैंस ये अच्छे से जानते हैं। आज (19 जून) यानी रविवार की सुबह उन्हें मरीन ड्राइव पर अपने फैंस और मुंबई पुलिस के साथ दौड़ लगाते देखा गया। अक्षय ने इस दौरान उस गाड़ी की टेस्टिंग की, जिसे मुंबई पुलिस एरिया में गश्ती के दौरान इस्तेमाल करती है।
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) उन चुनिंदा सीनियर अभिनेता में से एक हैं, जो सोशल मीडिया यानी इंस्टाग्राम और ट्विटर दोनों पर काफी सक्रिय रहते हैं। आज फादर्स डे (Father’s Day 2022) है, तो उनकी प्यारी बेटी श्वेता बच्चन नंदा (Shweta Bachchan Nanda) ने अपने पापा के साथ सुपर क्यूट तस्वीर साझा कर बिग बी को विश किया है। तस्वीर के साथ उन्होंने एक बहुत खास कैप्शन लिखा है, जिसको देखने के बाद उनके भाई यानी अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) भी रिएक्ट करने से स्वयं को रोक नहीं सके।
बॉलीवुड अदाकारा ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने आज फादर्स डे पर अपने पति और अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और बेटी नितारा (daughter Nitara) के साथ एक वीडियो शेयर किया। ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप पोस्ट की, जिसमें पिता-पुत्री की जोड़ी अपने गार्डन में फल तोड़कर उन्हें इकठ्ठा करने में बिजी हैं।
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और करण जौहर (Karan Johar) के बीच अनबन किसी से छिपी नहीं है। लेकिन, अब कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और करण जौहर (Karan Johar) का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद बाद बोला जा रहा है कि वरुण धवन (Varun Dhawan) ने पैचअप करा दिया है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वरुण धवन ने करण और कार्तिक को अपनी आने वाली फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ के गाने ‘नाच पंजाबन’ पर एक साथ नचा दिया।