सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अमृता सिंह (Amrita Singh) आज साथ नहीं हैं। इनकी शादी और तलाक दोनों ही एक समय खासी चर्चाओं में रहा था। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि सैफ और अमृता की शादी वर्ष 1991 में हुई थी। शादी के समय सैफ जहां महज 21 वर्ष के थे वहीं, अमृता की आयु तब 33 वर्ष थी। शादी के समय अमृता जहां इंडस्ट्री की नामचीन अदाकारा थीं वहीं, सैफ अली खान ने तब फिल्मों में डेब्यू भी नहीं किया था।
बहरहाल, इस शादी से सैफ और अमृता के घर दो बच्चों सारा अली खान (Sara Ali Khan) और इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) का जन्म हुआ था। हालांकि, शादी के कुछ वर्षों बाद ही अमृता और सैफ के बीच आपसी मनमुटाव शुरू हो गया था।