सलमान खान अक्सर खास किसी खास मौके पर इसी स्टाइल में अपनी फिल्मों की एनाउंसमेंट या अपना लुक रिवील करते हैं। मौका कोई भी हो सलमान अपने फैंस को तोहफा जरूर देते हैं। फिर चाहे वह ईद हो या दिवाली का पर्व। सलमान फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाने का काम जरूर करते हैं। इस बार भी दशहरा के मौके पर उन्होंने अपनी आनें वाले फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से अपना लुक रिवील कर फैंस की धड़कने बढ़ा दी है और उन्हें बहुत बढ़िया सरप्राइज दिया है। हर फिल्म की तरह इस फिल्म में भी सलमान का लुक काफी दमदार नजर आ रहा है।
बात यदि सलमान खान के शेयर किए गए लुक की करें तो फैंस को वह काफी भा रहा है। फैंस उनकी पोस्ट पर दिल खोलकर कमेंट कर रहे हैं। अब सलमान ने ऐसे समय पर फैंस की खुशी को दोगुणा किया है तो फैंस भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। शेयर की गई अपनी फोटो के साथ सलमान ने लिखा है, ‘वो था किसी का भाई, यह है किसी की जान।’ वैसे फैंस सलमान को कमेंट में कह रहे हैं कि वह भी इस फिल्म का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं।