गॉसिप डेस्क : अक्षय कुमार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं, जो सुपरहिट रही हैं.
भले ही अक्षय कुमार के सितारे पिछले कुछ समय से गर्दिश में चल रहे हों और उनकी फिल्में एक के बाद एक लगातार फ्लॉप हो रही हों, लेकिन अभिनेता हार मानने वालों में से नहीं हैं और लगातार नए-नए प्रयोग करने में लगे हुए हैं. अक्षय ने अपने करियर में कई तरह के रोल किए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार अक्की का सामना चंबल के वास्तविक डकैतों से हुआ था. चलिए आपको पूरी कहानी बताते हैं. अक्षय कुमार ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा था कि एक बार उनका सामना चंबल के कुछ डकैतों से हुआ था, जो ट्रेन में लूटपाट कर रहे थे. अक्षय कुमार ने किसी तरह सोने का नाटक करके अपनी जान बचाई थी.
जब अक्षय का सामना डकैतों से हुआ
अक्षय कुमार ने कहा था कि उनके साथ यह घटना तब हुई थी, जब वह बहुत बड़े स्टार नहीं थे. तब उनके पास अधिक काम नहीं था और जो भी काम मिलता था, वह उसे बड़ी मेहनत से करते थे. उन्होंने कहा कि एक दिन वह मुंबई से हजारों रुपये की शॉपिंग करके फ्रंटियर मेल से यात्रा कर रहे थे. उनके पास काफी सामान था, फिर कुछ देर बाद उन्हें ट्रेन के अंदर से तेज खड़खड़ाहट की आवाज सुनाई देने लगी. जब उन्होंने आंख खोली तो देखा कि डकैत ट्रेन में चढ़ गए हैं. वे सभी को जगा रहे थे और सामान लूट रहे थे.
जरा सी चूक और डकैत उन्हें गोली मार देते
अक्षय कुमार ने आगे बताया, “मैं यह सब होते हुए देख रहा था. जैसे ही एक डकैत मेरे पास आया, मैंने सोने का नाटक किया. उसने मेरा सारा सामान उठा लिया, लेकिन मैं सोने का नाटक करता रहा. यदि उस समय मुझसे जरा सी भी चूक होती, तो डकैत मुझे गोली मार देते. मैं उस समय ऐसी स्थिति में फंस गया था, जहां मैं अंदर ही अंदर रो रहा था और काफी डरा हुआ था. डकैतों ने मेरा कोई सामान नहीं छोड़ा, वे मेरी चप्पलें भी लेकर भाग गए.”
अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट
अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे पिछले वर्ष रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में सूर्यवंशी के रूप में कैमियो करते नजर आए थे. इस वर्ष अक्षय कुमार की पहली फिल्म ‘स्काई फोर्स’ रिलीज हो रही है. इसका ट्रेलर 5 जनवरी को रिलीज हुआ था. ‘स्काई फोर्स’ 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.