अजय देवगन, तब्बू और रकुल प्रीत सिंह ‘दे दे प्यार दे’ 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म अधिक प्रमोशन नहीं हुआ था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इस रॉम कॉम मूवी का पिछले कई समय से सीक्वल बनाने की बाद चल रही थी। हाल में मेकर्स ने इसकी अनाउंसमेंट भी और अब एक पोस्ट के साथ इस फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। लव फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। साथ ही इससे पहले एक और पोस्ट किया था जिसस लगता है कि यह मल्टीस्टारर फिल्म हो सकती है।
मेकर्स ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर कहा कि फिल्म 14 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कॉमेडी, रोमांस और पारिवारिक ड्रामा ‘दे दे प्यार दे’ के सीक्वल में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के साथ इस बार दक्षिण भारतीय अदाकार आर। माधवन भी नजर आएंगे।
‘दे दे प्यार दे’ की कहानी में टर्निंग प्वाइंट होगी आर। माधवन की एंट्री
टी-सीरीज ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर रिलीज डेट की घोषणा करते हुए बताया, ‘दे दे प्यार दे’ 14 नवंबर 2025 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा करेंगे। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार आर माधवन की एंट्री कहानी में रोमांचक मोड़ लेकर आएगी। फिल्म की शूटिंग पंजाब, मुंबई के साथ ही लंदन में भी होगी।
ऐसी थी ‘दे दे प्यार दे’ की कहानी
‘दे दे प्यार दे 2 ’ की कहानी वहीं से प्रारम्भ होगी जहां पिछली समाप्त हुई थी। बता दें, कहानी 55 वर्ष के एनआरआई और तलाकशुदा आशीष मेहरा (अजय देवगन) के इर्द गिर्द घूमती है। जिसे अपनी उम्र से लगभग आधी उम्र की लड़की आयशा (रकुल प्रीत सिंह) से प्यार हो जाता है और वह उसे अपने परिवार से मिलवाता है। इसके बाद स्थितियां परिस्थितियां ऐसा रूप लेती हैं कि सब दंग हो जाते हैं। ‘दे दे प्यार दे 2’ की स्क्रिप्ट अगस्त 2023 में फाइनल की गई थी, जबकि इसके निर्माण की आधिकारिक घोषणा मार्च 2024 में की गई थी।