विस्तार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट के ख्चलते मंगलवार को राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत मंगलवार को 302 रुपये की गिरावट के साथ 46,814 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। पिछले कारोबारी दिन में सोना 47,116 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
सोने की कीमतों में कमी के साथ ही चांदी भी 597 रुपये की गिरावट के साथ 60,625 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जो पिछले कारोबार में 61,222 रुपये प्रति किलोग्राम थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज), तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमतों में 302 रुपये की गिरावट आई है, जो कॉमेक्स पर सोने की कीमतों में रात भर की गिरावट को दर्शाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,804 डॉलर प्रति औंस और चांदी 22.83 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।