1 जुलाई से बदल जाएगा नियम
जुलाई से आपके पैसे से जुड़े कई नियम बदल जाएंगे। 1 जुलाई 2022 के बाद अगर क्रिप्टोकरेंसी की लेन-देन पर आपको टीडीएस देना होगा। नए नियम के मुताबिक अगर क्रिप्टोकरेंसी से लेनदेन पर आपको एक फीसदी का चार्ज देना होगा। चाहे आप इसे मुनाफे में बेचे या नुकसान, आपको इस पर टीडीएस देना होगा। आपको बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी से होने वाले इनकम पर 30 फीसदी कैपिटल गेन टैक्स लगाने का फैसला लिया गया है। वहीं 1 जुलाई से अगर आपको बिजनेस से मिले गिफ्ट पर 10 फीसदी की दर से TDS देना होगा। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और डॉक्टरों को भी इस दायरे में लाया गया है।
पैन आधार लिंक करना जरूरी
अगर आपने अब तक पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है तो बिना देर किए लिंक करें। आधार कार्ड को पैन से लिंक करने की आखिरी तारीख 30 जून है। अगर आप 30 जून तक पैन को आधार से लिंक करवा लेते हैं तो आपको 500 रुपए के जुर्माने में काम चल जाएगा, लेकिन अगर आप इस डेडलाइन पर ये काम नहीं करवा पाते हैं तो आपको पैन को आधार से लिंक करवाने के लिए दोगुना यानी 1000 रुपए तक का जुर्माना देना होगा।
गैस सिलेंडर की कीमत
1 जुलाई से गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव होगा। हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव किया जाता है। इसी के आधार पर 1 जुलाई को फिर से एलपीजी के दामों में बदलाव होगा। एलपीजी के दाम बढ़ेगा या घटेगा इसका इंतजार सबको है।
महंगे होने वाले हैं AC
अगले महीने यानी जुलाई से एसी की कीमतों में इजाफा होने वाला है। 1 जुलाई से एयर कंडीशनर खरीदना महंगा हो जाएगा। बीईई ने एयर कंडीशनर्स के लिए एनर्जी रेटिंग रूल्स में बदलाव किया है, जिसके बाद से 1 जुलाई से नया नियम लागू होगा। एनर्जी एफिशिएंसी दिशानिर्देशों के तहत एक जुलाई से एसी की कीमतों में बढ़ोतरी होगी।
डीमैट अकाउंट के लिए केवाईसी अनिवार्य
डीमैट अकाउंट के लिअ केवाईसी को अनिवार्य कर दिया गया है। 30 जून तक डीमैट अकाउंट की केवाईसी करवाना अनिवार्य है। इस डेडलाइन के बाद केवाईसी नहीं करवाने वाले डीमैट अकाउंट निष्क्रिय हो जाएंगे और ऐसे अकाउंट से आप शेयर ट्रेडिंग नहीं कर सकेंगे।