कंस्ट्रक्शन कंपनी पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड (Patel Engineering Ltd) के शेयर शुक्रवार को 3 फीसदी बढ़कर 67.63 रुपये प्रति शेयर के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए थे. स्टॉक का 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर 79 रुपये है जबकि इसका 52-सप्ताह का निचला स्तर 28.01 रुपये है. स्टॉक ने 1 वर्ष में 140 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया, जबकि बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स 60 प्रतिशत तक बढ़ा है. बीएसई पर कंपनी के शेयरों में 2.59 गुना से अधिक का उछाल देखा गया. बता दें कि पिछले पांच वर्ष में इस शेयर में 400% से अधिक की तेजी देखी गई है.
क्या है टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट पटेल इंजीनियरिंग के शेयर पर बुलिश हैं और इसे खरीदने की राय दी है. हाल ही में ब्रोकरेज फर्म ने इस शेयर पर 80 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है. मार्च 2024 तक प्रमुख निवेशक विजय केडिया ने कंपनी में 10,00,000 शेयर या 0.13 फीसदी हिस्सेदारी बेची और दिसंबर 2023 में 1.68 फीसदी की तुलना में अपनी हिस्सेदारी घटाकर 1.55 फीसदी कर दी.
कंपनी के पास 18,663 करोड़ रुपये का ऑर्डर
31 मार्च, 2023 तक कंपनी की ऑर्डर बुक 18,663 करोड़ रुपये (L1 ऑर्डर सहित) है. ऑर्डर बुक में जलविद्युत (61.89 प्रतिशत), सिंचाई (20.89 प्रतिशत), सुरंग (10.74 प्रतिशत, सड़क (2.75 प्रतिशत) और अन्य (3.64 प्रतिशत) शामिल हैं. पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड (पीईएल) को शैल टनलिंग एंड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड (शैल टनलिंग) में 10 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए अपने बोर्ड से स्वीकृति मिल गई है. अधिग्रहण के अतिरिक्त पीईएल को महाराष्ट्र गवर्नमेंट द्वारा एक जरूरी ऑर्डर मिला है.
कंपनी का कारोबार
पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड पनबिजली, सिंचाई और जल आपूर्ति, शहरी बुनियादी ढांचे और परिवहन जैसे क्षेत्रों में बांधों, पुलों, सुरंगों, सड़कों, पाइलिंग कार्यों, औद्योगिक संरचनाओं और अन्य प्रकार के भारी सिविल इंजीनियरिंग कार्यों के निर्माण में लगी हुई है. कंपनी का बाजार कैप 5,700 करोड़ रुपये से अधिक है और 3 वर्ष के स्टॉक वैल्यू सीएजीआर 70 फीसदी है.