क्या है जीएमपी (Archean Chemical Industries GMP)
Ipowatch के मुताबिक लिस्टिंग से पहले ग्रे बाजार में कंपनी के शेयर 110 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं. ग्रे बाजार पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स की माने तो कंपनी की बहुत बढ़िया लिस्टिंग हो सकती है. यानी जिस किसी निवेशक को शेयर अलॉट हुए होंगे वो पहले ही दिन फायदा कमा सकता है. ग्रे बाजार का हाल देख एक्सपर्ट्स अनुमान जता रहे हैं कि कंपनी के शेयर 517 (407+110) रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं.
Archean Chemical Industries के आईपीओ का प्राइस बैंड 386 रुपये से 407 रुपये था. यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 9 नवंबर 2022 से 11 नवंबर 2022 तक खुला था. इस पब्लिक इश्यू को 32.23 गुना सब्सक्राइब किया गया था. वहीं, रिटेल सेक्शन में 9.96 गुना सब्सक्राइबर मिले थे.
इस वर्ष के आरंभ में जहां चुनिंदा कंपनियों के आईपीओ आए थे. तो वहीं, वर्ष के अंतिम महीनों में एक के बाद एक कई कंपनियों के आईपीओ आ रहे हैं. निवेशकों की तरफ से इन आईपीओ को बहुत बढ़िया रिस्पॉस मिल रहा है. रूस और यूक्रेन युद्ध की वजह से इस वर्ष प्राइमरी बाजार में पिछले वर्ष की तुलना में गिरावट है.