Samsung ने अपनी Galaxy Tab S9 सीरीज़ के लिए तीन नए मॉडल लॉन्च किए हैं जिनमें गैलेक्सी टैब एस9, गैलेक्सी टैब एस9+ और गैलेक्सी टैब एस9 अल्ट्रा शामिल हैं. तीनों मॉडल SuperAMOLED Dynamic 2X डिस्प्ले और विज़न बूस्टर फीचर के साथ आते हैं. वे IP68 रेटेड पानी और धूल प्रतिरोधी हैं और एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं.
टैबलेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर, 16 जीबी तक रैम और 1 टीबी स्टोरेज जैसे स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं. नए फोल्डेबल के साथ, सैमसंग ने अपडेटेड गैलेक्सी टैब S9 सीरीज़ की भी घोषणा की है. नयी लाइनअप में तीन मॉडल शामिल हैं – Galaxy Tab S9, Galaxy Tab S9+ और Galaxy Tab S9 Ultra.
Samsung Galaxy Tab S9 series फीचर्स
> गैलेक्सी टैब S9 सीरीज़ IP68 वॉटर और डस्ट-रेसिस्टेंट रेटिंग देने वाला कंपनी का पहला टैबलेट है.
> गैलेक्सी टैब S9 में 11 इंच का डिस्प्ले, 2560×1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला WQXGA डिस्प्ले है. गैलेक्सी टैब S9+ 2800×1752 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 12.4 इंच डिस्प्ले के साथ आता है. गैलेक्सी टैब S9 अल्ट्रा में 2960×1848 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 14.6 इंच सुपर AMOLED WQXGA+ डिस्प्ले है.
> सैमसंग गैलेक्सी S9 और गैलेक्सी S9+ में 13MP प्राइमरी सेंसर और 6MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ डुअल रियर कैमरे हैं. वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए 12MP का कैमरा है.
> दूसरी ओर, सैमसंग गैलेक्सी S9 अल्ट्रा डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. एंड्रॉयड टैबलेट का पिछला हिस्सा 13MP प्राइमरी सेंसर और 6MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ आता है, जबकि फ्रंट में दो 12MP कैमरे हैं.
> Galaxy Tab S9 सीरीज 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. गैलेक्सी टैब S9 में 8000mAh की बैटरी है, Tab S9+ में 10,090mAh की बैटरी है. जबकि गैलेक्सी टैब S9 अल्ट्रा में 11,200mAh की बैटरी है.