मुंबई, 28 जूनः बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म ‘हीरोपंती 2’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई कामल न दिखा पाई हो लेकिन टाइगर श्रॉफ के स्टंट्स ने लोगों के दिल में अपनी जगह बनाई है। टाइगर श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह लगभग हर रोज सोशल मीडिया पर अपना वर्कआउट वीडियो, अपमकिंग फिल्मों से संबंधित अपडेट और पर्सनल फोटोज एंड वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इसी बीच उन्होंने अपने पिता जैकी श्रॉफ के साथ एक बेहद शानदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बाप-बेटे की जोड़ी को ब्लैक आउटफिट में देखा जा सकता है।
टाइगर ने पिता के लिए कही ये बात
टाइगर श्रॉफ ने अपने पिता जैकी श्रॉफ के साथ एक वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए टाइगर ने एक बेहद दिलचस्प कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है- लिल मी बिग डैडी के साथ बने रहने की कोशिश कर रहा हूं। इसके साथ उन्होंने हार्ट और हंसने वाले इमोजी भी शेयर किए हैं। कैप्शन को उन्होंने हैशटैग ओजी#हीरो #पोजर्स के साथ पूरा करते हुए इस वीडियो को अपने पिता को भी टैग किया है। आपको बता दें कि इस वीडियो के बैकग्राउंड में डैडी कूल का गाना बज रहा है। इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि जैकी-टाइगर वैनिटी वैन के गेट पर हैं और वहां खड़े होकर दोनों फोटो क्लिक करा रहे हैं। वीडियो में जैकी का रौबदार लुक काफी मस्त लग रहा है। वहीं शर्टलेस ब्लैक सूट में टाइगर हमेशा की तरह हैंडसम और परफेक्ट नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि टाइगर के इस वीडियो पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो पर अभी तक 250 लाख से ज्यादा लोगों ने अपने कमेंट्स दिए हैं।