नई दिल्ली, 27 जून: अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात करवाने पर बैन लगा दिया अगर कोई ऐसा करता है तो वो गैरकानूनी होगा। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का जमकर विरोध हो रहा है। वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबाम की पत्नी मिशेल ओबामा के गर्भपात के अधिकारों पर फैसले पर का सपोर्ट करते हए पोस्ट की है।
बता दें महिलाओं के बच्चा पैदा करने के अधिकारों की रक्षा करने वाले अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का विरोध जानी मानी हस्तियां कर रही हैं। वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सुप्रीम कोर्ट इस फैसले पर अपनी असहमति जताते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिएक्शन दिया है।