देश के अंदर इंटरनेट या कनेक्टेड कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। किआ इण्डिया ने इन कारों से जुड़ी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, कंपनी ने 4 लाख से अधिक कनेक्टेड कारें बेचने का माइलस्टोन हासिल कर लिया है। किआ इण्डिया के कुल घरेलू डिस्पैच में कनेक्टेड कार वैरिएंट का सहयोग 40% से अधिक है। कंपनी का दावा है कि उसके कनेक्टेड कार वैरिएंट 30.9% CAGR (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़ रहे हैं। 2032 तक 18% ग्लोबल ग्रोथ का अनुमान था, लेकिन यह अनुमान से अधिक है।
कंपनी के लिए इस लिस्ट में सेल्टोस SUV का 65% के सहयोग रहा। किआ की कुल कनेक्टेड कार सेल्स को बढ़ाने में ये पहली पोजीशन पर भी रही। ग्राहकों सेल्टोस के कनेक्टेड फीचर्स से लैस वेरिएंट की तरफ अधिक जा रहे हैं। जिसमें बेची गई सभी सेल्टोस यूनिट्स का 57% हिस्सा शामिल है। सेल्टोस के बाद, कैरेंस कंपनी के लिए दूसरी सबसे बड़ी कनेक्टेड कार बिक्री रही। इसके 31% ग्राहक कनेक्टेड कार वैरिएंट खरीद रहे हैं।सोनेट के अभी 7 वैरिएंट्स में ही टेलीमैटिक्स फीचर्स मिलते हैं, ये मॉडल अभी भी कुल सोनेट बिक्री में 21% का सहयोग देते हैं। किआ की कुछ सबसे पॉपुलर कनेक्टेड कार फीचर्स में हिंग्लिश वॉइस कमांड, रिमोट विंडो कंट्रोल, रिमोट इंजन स्टार्ट और रिमोट एसी स्टार्ट/स्टॉप शामिल हैं। हालांकि, कंपनी के लिए सोनेट की डिमांड पिछले कुछ महीने में सेल्टोस से अधिक हुई है।किआ इण्डिया के सेल्स एंड बिजनेस हेड ऑफिसर, म्युंग-सिक सोहन ने बोला कि हमने अपने ब्रांड को उसके डिजाइन और टेक्नोलॉजी एक्सीलेंस के लिए बाजार में अलग किया है। आज की हाइपर-कनेक्टेड दुनिया में, ग्राहक चाहते हैं कि उनकी कारें उनकी लाइफस्टाइल के साथ सरलता से जुड़ी हों, जिससे टेक्नोलॉजी एनेबल्ड कारों की मांग में वृद्धि हुई है