Meta पिछले काफी समय से अपने AI मॉडल को डेवलप करने पर काम कर रहा है। टेक वर्ल्ड में AI की रेस काफी तेज हो गई है। Google, Microsoft और OpenAI अपने AI चैटबॉट्स के लिए लगातार नए फीचर्स पेश किए जा रहे हैं। साथ ही अपने AI खो दूसरी सर्विस में इंटीग्रेट भी करते जा रहे हैं। ऐसे में मेटा ने भी आखिरकार अपने प्रोडक्ट्स- फेसबुक, इंस्टाग्राम और इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp में AI फीचर्स देने का निर्णय किया है।
Meta Connect 2023 इवेंट के दौरान मेटा ने ये घोषणा की थी कि कंपनी वॉट्सऐप में AI चैटबॉट को ऐड करेगी। आरंभ में ये चैटबॉट US में सीमित संख्या में यूजर्स के लिए मौजूद था। अब WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार लेटेस्ट एंड्रॉयड वॉट्सऐप बीटा में एक नया शॉर्टकट बटन शामिल किया गया है। इस बटन से यूजर्स तेजी से AI को एक्सेस कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को उनके कन्वर्सेशन लिस्ट में जाने की जरूत नहीं होगी। यानी बीटा वर्जन में इसकी टेस्टिंग चल रही है और इससे कुछ बीटा यूजर्स के लिए मौजूद कराया गया है। ये वर्जन v2.23.24.26 है। अभी ये साफ नहीं है कि ये AI चैटबॉट सभी यूजर्स के लिए कब मौजूद होगा।