देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki की पिछले महीने सेल्स में बढ़ोतरी हुई है. कंपनी ने नवंबर में लगभग 1.34 लाख यूनिट्स बेची हैं. पिछले साल के इसी महीने में मारूति सुजुकी की सेल्स लगभग 1.32 लाख यूनिट्स की थी. कंपनी के लिए Baleno, Swift और WagonR जैसी कारों ने सेल्स में बड़ा सहयोग दिया है. हालांकि, इसे SUV के सेगमेंट में Brezza, Grand Vitara और Fronx ने ग्रोथ हासिल करने में सहायता की है.
कंपनी की Alto और S-Presso जैसी स्मॉल कारों की पिछले महीने बिक्री घटकर 9,959 यूनिट्स की रही. यह पिछले साल के इसी महीने में 18,251 यूनिट्स की थी. इसके हैचबैक सेगमेंट की सेल्स घटकर 64,679 यूनिट्स रह गई. यह पिछले साल नवंबर में 72,844 यूनिट्स की थी. इस सेगमेंट में Celerio, Dzire और Ignis शामिल हैं. इन दोनों सेगमेंट में कंपनी की बिक्री लगभग 20 फीसदी घटी है.