टेलीकॉम कंपनी Airtel अपने ग्राहकों के लिए ऐसा प्लान पेश करती है जिसमें आपको खूब सारा डेटा दिया जा रहा है. Airtel का आप यदि ऐसा प्लान चाहते हैं जिसमें डेली बेसिस पर भरपूर डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और साइड बेनिफिट्स भी हों, तो आपके लिए इससे अच्छा प्लान नहीं हो सकता जो हम आपको अभी बताने जा रहे हैं. कंपनी का यह प्लान बहुत सस्ता है और इसके साथ मिलने वाले फायदों को देखा जाए तो यह एक कम्प्लीट पैकेज है जिसमें डेटा, कॉलिंग, फ्री ऐप्स आदि सब मिलता है. हम यहां आपको इसकी पूरी जानकारी दे रहे हैं.
Airtel अपने यूजर्स के लिए 30 दिनों की वैधता वाला ऐसा प्लान पेश करती है जिसके साथ में बहुत सारे लाभ मिलते हैं. सस्ते एयरटेल प्लान में आपको प्रतिदिन 3GB डेटा मिलता है. यानी यूजर को कंपनी 90GB डेटा का बेनिफिट दे रही है. प्लान को Airtel Official Website से 199 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है. यह अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ आता है. इसकी डेली 3 GB डेटा की लिमिट समाप्त होने के बाद इंटरनेट पर 50 पैसे प्रति MB का शुल्क है. SMS का इस्तेमाल यदि आप अधिक करते हैं तो उसकी प्रबंध भी इसमें दी गई है, जिसके भीतर यह वैधता तक 300 फ्री SMS भेजने की सुविधा देता है.