नई दिल्ली। दुनिया की कद्दावर सुपरकार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लैंबार्गिनी जल्द ही इण्डिया में अपनी प्लग इन हाईब्रिड लॉन्च करने जा रही है। इस नयी सुपरकार का नाम Revuelto है। खास बात ये है कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध कंपनी की सुपरकार एवेंटाडोर का प्रोडक्शन कंपनी अब बंद करने जा रही है। एवेंटाडोर को ही Revuelto रिप्लेस करेगी। रेव्युल्टो कंपनी की पहली प्लग इन हाईब्रिड कार होगी। इस में पूरी तरह से नया v12 पेट्रोल इंजन दिया गया है।
लैंबॉर्गिनी एवेंटाडोर का 12 वर्षों का यात्रा इस वर्ष दिसंबर में समाप्त होने जा रहा है। कंपनी दिसंबर में ही रेव्यूल्टो को बाजार में लॉन्च कर देगी। इसी के साथ एवेंटाडोर को पूरी तरह से डिस्कंटिन्यू कर दिया जाएगा। हालांकि कार में इंजन एवेंटाडोर की तरह ही V12 इंजन ही दिया गया है। इससे पहले मर्सिएलेगो में भी यही इंजन दिया जाता था इस कार को एवेंटाडोर ने रिप्लेस किया था।