Reliance Jio Best Recharge Plan: जियो के पास प्रीपेड प्लान्स की एक लंबी लिस्ट है आप अपने मुताबिक कोई भी प्लान्स ले सकते हैं. यदि आप कोई ऐसा प्लान तलाश रहे हैं जिसमें डेटा भी अच्छी मात्रा में मिले और 2 से 3 महीने की वैलिडिटी भी मिले तो अब अधिक कंफ्यूज होने की आवश्यकता नहीं है. जियो की लिस्ट में ऐक ऐसा प्लान है जो आपको करीब 3 महीने की वैलिडिटी मिलती है और साथ ही भरपूर डेटा भी मिलता है.
Jio के इस प्लान में मिलता है 168GB डेटा
जियो के जिस प्लान के बारे में हम बात कर रहे हैं वह 719 रुपये वाला है. इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है. यदि आप इस प्लान को लेते हैं तो इसमें आपकी सभी जरूरते पूरी हो सकती हैं. जियो अपने यूजर्स को इस प्लान में कुल 168 GB डेटा देता है यानि आपको प्रत्येक दिन 2 GB डेटा मिल जाता है.
जियो यूजर्स कइस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ ही इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग भी 84 दिनों तक मिल जाती है. यदि उसके दूसरे लाभ की बात करें तो इसमें यूजर्स को 100 एसएमएस भी मिलते हैं.
प्लान के साथ मिलेगा इनका सब्सक्रिप्शन
जियो इस प्लान के साथ जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का निःशुल्क में सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. यदि इस प्लान की मासिक लागत की बात करें तो केवल 240 रुपये होगी. यदि आप 28 दिनों के लिए प्रत्येक दिन 2 जीबी डेटा वाला कोई मंथली प्लान लेते हैं तो यह आपको 299 रुपये का पड़ेगा, ऐसे में 719 वाला प्लान आपके लिए बहुत ही अधिक लाभकारी है.