फिलहाल कंपनी ने इसे कमर्शियल कार के तौर पर लॉन्च किया है लेकिन बताया जा रहा है कि इसका नॉन कमर्शियल वेरिएंट भी जल्द ही बाजार में लॉन्च किया जाएगा। कार को वैसे तो 10 सीटर के तौर पर डिजाइन किया गया है लेकिन इसमें 12 से 13 लोग तक सरलता से बैठ सकते हैं।
इस कार को कंपनी ने फोर्स सिटी लाइन नाम दिया है। कार में नए फ्रंट फेसिया और ग्रिल दी गई है। कार की सिटिंग को देखा जाए तो फ्रंट रो में दो पैसेंजर, फर्स्ट रो में 3, सैकेंड रो में 2 और थर्ड रो में तीन पैसेंजर के बैठने की व्यवस्था है। कार में सभी पावर विंडो की गई हैं। वहीं पीछे बैठने वाले लोगों के लिए एसी के लिए अलग वेंट दिया गया है। कार में पावर स्टीयरिंग और एबीएस के साथ ही ईबीडी का फीचर भी दिया गया है।
इस कार की विशेषता है कि इसको मर्सिडीज बेंज का एफएम 2.6 सीआर टर्बो डीजल इंजन है। ये इंजन 91 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। कार में ऑटो ट्रांसमिशन नहीं है, इसे 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ दिया गया है। कार में इंडिपेंडेंट डबल विशबोन सस्पेंशन के साथ टॉर्सियन बार फ्रंट स्प्रिंग और रियर पैराबोलिक लीफ स्प्रिंग दिए गए हैं।
अब सिटी लाइन के लॉन्च होने के साथ ही अर्टिगा और इनोवा जैसी एमयूवी के लिए कमर्शियल बाजार में खतरा हो सकता है। बताया जा रहा है कि कमर्शियल बाजार में इसकी सीधी भिड़न्त इनोवा से होगी। इसका कारण है कि ये कम मूल्य में 10 सीटर का ऑप्शन देती है। वहीं इनोवा इससे अधिक मूल्य में आती है और उसमें 7 सीट का ही ऑप्शन है। वहीं अर्टिगा स्पेस और पावर के साथ ही रिलायबिलिटी के मुद्दे में इस कार को नहीं हरा सकेगी।