नई दिल्ली। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बेंगलुरु (BLR Airport) के ऑपरेटर बैंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (BIAL) ने मंगलवार को ‘बीएलआर मेटापोर्ट’ के पहले चरण के लॉन्च की घोषणा की। BIAL ने एक स्टेटमेंट में बोला कि इस नए लॉन्च के साथ ही BLR एयरपोर्ट का T2 दुनिया के पहले टर्मिनलों में से एक बन गया है, जिसे मेटावर्स पर एक्सपीरियंस किया जा सकता है।
इसे अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) और Polygon की साझेदारी में तैयार किया गया है। BLR मेटापोर्ट, BLR एयरपोर्ट के नए लॉन्च हुए टर्मिनल 2 का इमर्सिव, थ्री-डायमेंशनल (3D) वर्चुअल एक्सपीरिएंस ऑफर करेगा।
ऐसे करें एक्सेस:
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, स्टेटमेंट में बोला गया है कि इंटरेस्टेड ट्रैवलर्स और नागरिक www.Blrmetaport.Com पर लॉग ऑन कर सकते हैं और अपनी डिवाइस के जरिए वर्चुअल टूर कर सकते हैं। BLR मेटापोर्ट जॉइंट इनोवेशन सेंटर (JIC) का आउटकम है। इसकी घोषणा इस वर्ष अप्रैल में BIAL, AWS और Intel द्वारा की गई थी।
BLR मेटापोर्ट को ट्रैवलर्स को एन्हांस्ड डिजिटल एक्सपीरिएंस डिलीवर करने के लिए डिजाइन किया गया है। मेटापोर्ट के 3D इंटरफेस के जरिए यूजर्स एयरपोर्ट को एक्सेस कर सकेंगे। चाहे टर्मिनल को नेविगेट करना हो, शॉपिंग करना हो या फ्लाइट्स चेक करने हों।
BIAL के चीफ स्ट्रैटजी एंड डेवलपमेंट ऑफिसर सात्यकि रघुनाथ ने बोला कि ये Web3 और नॉन-फंजिबल टोकन्स (NFTs) की दुनिया में हमारा पहला कदम है।
स्टेटमेंट में बोला गया कि BLR मेटापोर्ट विकेंद्रीकरण के मूल सिद्धांतों पर बनाया गया है, जहां नियंत्रण और फैसला लेने को एक सेंट्रलाइज्ड यूनिट से एक डिस्ट्रीब्यूटेड नेटवर्क में ट्रांसफर किया जाता है। ये पोलीगोन ब्लॉकचेन का उपयोग करता है। BLR मेटापोर्ट AWS पर बिल्ट है।