EV Tips For Mileage And Performance: वाहन खरीदने का विचार तो मन में आ रहा है वहीं ईवी भी ध्यान खींच रही है तो अब माइलेज के लिए परेशान होना बंद कर दीजिए।
EV Tips For Mileage And Performance: गाड़ी की बात आने पर अब बात इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर ही आकर रुकती है। वहीं रुकने के नाम पर आपके मन में भी ईवी के अचानक बीच रास्ते रुक जाने का डर अक्सर घर करता होगा। वाहन खरीदने का विचार तो मन में आ रहा है वहीं ईवी भी ध्यान खींच रही है तो अब माइलेज के लिए परेशान होना बंद कर दीजिए। पेट्रोल- डीजल और सीएनजी से चलने वाली गाड़ियों से कई बेहतर ईवी का विक्लप है बशर्ते आपको वाहन की माइलेज से जु़ड़े टिप्स मालूम हों। इस आर्किटल में आपके लिए कुछ काम के टिप्स साझा करने जा रहे हैं, जिनकी सहायता से आप भी अपनी ईवी को लंबी दूरी के रास्तों पर दौड़ाने से नहीं झिझकेंगे।
सही मोड पर वाहन चलाना है जरूरी
अक्सर लोग सड़क पर वाहन को फर्राटेदार स्पीड पर चलाना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि इलेक्ट्रिक व्हीकल के साथ भी ऐसा ही किया जाए। लेकिन आपको समझने की आवश्यकता है कि जितनी तेज स्पीड में वाहन को दौड़ाया जाएगा उतना ही अधिक लोड बैटरी पर पड़ेगा। यानि अधिक स्पीड का मतलब बैटरी का अधिक खर्च होना और कम दूरी तय कर पाना। इसलिए महत्वपूर्ण है कि वाहन को जितना हो सके स्पोर्ट्स मोड की स्थान इकॉनोमी मोड पर ही चलाएं।