221
TCS Result News: देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विस कंपनी टीसीएस ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. बीते वित्त साल 2023-24 की मार्च तिमाही में प्रॉफिट 9.1 फीसदी बढ़कर 12,434 करोड़ रुपये रहा. टाटा समूह की कंपनी का प्रॉफिट जनवरी-मार्च, 2023 के दौरान 11,392 करोड़ रुपये था.
कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को कहा कि वित्त साल 2023-24 में उसका प्रॉफिट नौ फीसदी बढ़कर 45,908 करोड़ रुपये हो गया. बीते वित्त साल की मार्च तिमाही में टीसीएस का राजस्व सालाना आधार पर 3.5 प्रतिशत बढ़कर 61,237 करोड़ रुपये हो गया. इसका परिचालन फायदा मार्जिन 1.50 फीसदी बढ़कर 26 फीसदी हो गया.