132
नई दिल्ली। बढ़ती महंगाई के बीच सरकार ने राहत भरी खबर दी है। सरकार ने एडिबल ऑयल एसोसिएशन को खाने के तेल की कीमतों में 15 रुपए की कटौती करने का आदेश दिया है। सरकार ने एसोसिएशन को तत्काल प्रभाव से खाने के तेल के दाम में 15 रुपए घटाने का निर्देश दिया है। सरकार के आदेश के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि खाने की तेल की कीमतों में तुरंत बड़ी कटौती होगी।